1. ऑनलाइन पंजीकरण (Online Registration for Counselling)
- सर्वप्रथम अभ्यर्थी को UPCATET की वेबसाइट https://upcatetexam.org पर जाकर New Registration बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना Programme, Group of Paper , Roll Number एवं Date of Birth दर्ज करनी होगी।
- तत्पश्चात अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
- OTP सत्यापित करने के बाद अभ्यर्थी को अपना नया पासवर्ड बनाना होगा। इस प्रकार पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
2. पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन (Registered Candidate Login)
- लॉगिन पेज पर अभ्यर्थी अपना Programme, Group of Paper , Roll Number एवं Password दर्ज करके लॉगिन करेंगे।
- लॉगिन करने के पश्चात ऑनलाइन काउंसलिंग में प्रतिभाग करने हेतु ₹1000 का ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा।
- ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क केवल एक बार जमा करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी नियमानुसार सभी ऑनलाइन काउंसलिंग चरणों में प्रतिभाग कर सकता है।
- काउंसलिंग शुल्क जमा करने के पश्चात अभ्यर्थी को अपना शैक्षिक विवरण भरना होगा तथा कॉलेज एवं विषयों की पसंद (Choice Filling) दर्ज करनी होगी।
3. आवंटन परिणाम (Allotment Result)
- जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में अपनी पसंद (Choice Filling) भरी होगी, उनका आवंटन परिणाम निर्धारित तिथि पर जारी किया जाएगा।
- अभ्यर्थी लॉगिन करके अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
4. दस्तावेज़ अपलोड एवं सिक्योरिटी फीस जमा करना (Document Uploading & Security Fee Deposit)
- जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो जाएगी, उन्हें अपने सभी शैक्षिक दस्तावेज (10th, 12th, Graduation & Post Graduation) एवं अन्य दस्तावेज (Category, Sub Category & other if Required) ऑनलाइन PDF Format में अपलोड करने होंगे। दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात अभ्यर्थी को ₹5000 की सिक्योरिटी फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
- जो अभ्यर्थी सीट आवंटन प्राप्त होने के बाद उपर्युक्त प्रक्रिया पूर्ण नहीं करेंगे, वे आगामी ऑनलाइन काउंसलिंग में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।
5. आवंटित विश्वविद्यालय में रिपोर्टिंग अथवा अगली काउंसलिंग हेतु अपग्रेडेशन अनुरोध (Reporting to Allotted University or Online Request for Upgradation)
- दस्तावेज अपलोड करने एवं सिक्योरिटी फीस जमा करने के पश्चात अभ्यर्थी को अपने आवंटित विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर अपने सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा तथा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
- यदि अभ्यर्थी दस्तावेज अपलोड करने एवं सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद अपना विश्वविद्यालय अथवा विषय अपग्रेड कराना चाहता है, तो उसे ऑनलाइन Upgradation Request भरनी होगी।
- ऐसे अभ्यर्थियों को अगली ऑनलाइन काउंसलिंग में पुनः प्रतिभाग करते हुए अपनी पसंद (Choice Filling) भरनी होगी।
- यदि अभ्यर्थी अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने के बाद अगली काउंसलिंग में चॉइस नहीं भरता है, तो उसे अपग्रेडेशन का लाभ नहीं मिलेगा और उसे पूर्व में आवंटित विश्वविद्यालय में ही प्रवेश लेना होगा।
- यदि अभ्यर्थी पूर्व में आवंटित विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं लेता है, तो उसका आवंटन निरस्त (Cancelled) कर दिया जाएगा।